Haryana News: हरियाणा में श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल से लाभ आसान और पारदर्शी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए ई-श्रम पोर्टल की प्रणाली विकसित की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक अपनी जानकारी दर्ज कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
वर्तमान में राज्य में 54.32 लाख श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। संगठित क्षेत्र में 4.5 लाख प्रतिष्ठानों के कुल 33.58 लाख श्रमिक इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं। पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को 1100 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है, जिससे सीधे लाभ परिवार तक पहुँचता है।