Punjab News: पंजाब में वूलन गोदाम में लगी भयानक आग, चपेट में कई घर, इलाके में मची अफरा-तफरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब में वूलन वेस्ट के गोदाम में आग लगने की खबर सामने आ रही है जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) में टिब्बा रोड इलाके के पंजाबी बाग गली नंबर 10 में एक वूलन वेस्ट के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और पास के 2 से 3 मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।