डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना।
Firing in Punjab: पंजाब में एक गोलीबारी होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, लुधियाना (Ludhiana) जिले के पायल क्षेत्र में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात के समय हुई, जब दो बदमाश अचानक दुकान के बाहर पहुंचे और कई राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए।
1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली
गनीमत यह रही कि उस समय दुकान के अंदर मौजूद दो लोग बाल-बाल बच गए और किसी को भी चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब 15 दिन पहले कारोबारी को मिली 1 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी से जुड़ी हुई मानी जा रही है। उस समय व्यापारी को फोन कर भारी रकम की मांग की गई थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए
पुलिस (Police)
ने पहले ही शगनप्रीत सिंह के पिता सौदागर सिंह सराओ को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान इस केस में गैंगस्टर डोनी बल्ल का नाम भी सामने आया था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, खासकर उन किसानों में जो अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में आए हुए थे।
[caption id="attachment_107874" align="aligncenter" width="1200"]
Firing in Ludhiana[/caption]
हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज
एक कर्मचारी के मुताबिक, हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।इस घटना के बाद आढ़ती यूनियन भी पीड़ित व्यापारी के समर्थन में सामने आई है। यूनियन के वाइस प्रधान अविनाश प्रीत जल्ला ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
डीएसपी पायल जसविंदर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।