Skip to content

Punjab News: हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सौंपे पदोन्नति पत्र

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज पंजाब भवन में नव पदोन्नत राजस्व अधिकारियों को पदोन्नति पत्र वितरित किए। राजस्व मंत्री ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले 14 तहसीलदारों और 13 नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए कहा कि ये पदोन्नतियां राज्य में राजस्व प्रशासन को और मज़बूत बनाने के साथ-साथ अधिकारियों की मेहनत और वर्षों की सेवा का उचित सम्मान हैं।

सरकारी सेवाओं की कार्यक्षमता में सुधार

अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) के नेतृत्व वाली सरकार कर्मचारियों को उनका अधिकार समय पर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और योग्यता आधारित पदोन्नतियों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और सरकारी सेवाओं की कार्यक्षमता में सुधार होता है। [caption id="attachment_107478" align="aligncenter" width="1200"] हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सौंपे पदोन्नति पत्र हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सौंपे पदोन्नति पत्र[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती उनके द्वारा दिए गए तीन पसंदीदा स्टेशनों में से एक पर उनके निवास स्थान के नज़दीक की गई है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन सुनिश्चित करना है, ताकि अधिकारी अधिक एकाग्रता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। क्षेत्रीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए माल मंत्री ने विभाग के कामकाज में और सुधार के लिए अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि ज़मीनी स्तर से मिलने वाली फीडबैक नीतियों में सुधार और जवाबदेह व प्रभावी शासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मान सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत बनाने जैसी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी। [caption id="attachment_107479" align="aligncenter" width="1200"] हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सौंपे पदोन्नति पत्र हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सौंपे पदोन्नति पत्र[/caption] इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व अनुराग वर्मा ने भी नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी, समर्पण और पेशेवर तरीके से निभाते हुए जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह के दौरान सचिव राजस्व-सह-निदेशक आपदा प्रबंधन स. मनवेश सिंह सिद्धू तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।