डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: अप्रैल का महीना छात्रों और सरकारी अधिकारियों के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है। बता दें कि इस महीने छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
पंजाब (Punjab) में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
8 अप्रैल को छुट्टी
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में 8 अप्रैल यानि बुधवार को सरकार ने छुट्टी (Holiday) का ऐलान किया है जिसके चलते पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दे कि ये छुट्टी श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती को देखते हुई की गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही 14 अप्रैल, मंगलवार को बैसाखी है और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती है, और 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम की जयंती है। इन सभी अवसरों पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।








