डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब में आसमानी बिजली का कहर देखा गया है। खबर है कि पंजाब में आसमानी बिजली गिरने से क्रिकेट खेलते एक युवक की मौत हो गई है और कई घायल हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है।
क्रिकेट खेल रहे थे युवक
बताया जा रहा है कि गांव के करीब एक दर्जन युवक बकापुर के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर सभी युवक जमीन पर गिर पड़े। हादसे में तरुणदीप सिंह (17) पुत्र ओंकार सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं अंशप्रीत सिंह (18) भी बिजली की चपेट में आ गए। बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है।








