died[/caption]
Jalandhar News: जालंधर में दर्दनाक हादसा, गली में खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के चौगिट्टी क्षेत्र के पास स्थित गुरु नानक पुरा वेस्ट में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक लापरवाह कार चालक की वजह से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है और परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो रोजाना की तरह अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार चालक, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस इलाके में आया था, गली में अपनी कार मोड़ने की कोशिश कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने गाड़ी मोड़ते समय आसपास ठीक से ध्यान नहीं दिया और खेल रही बच्ची को देख नहीं पाया।
[caption id="attachment_5519" align="aligncenter" width="800"]
died[/caption]
died[/caption]