Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट! दो लोग घायल, इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

Jalandhar News: जालंधर में ब्लास्ट! दो लोग घायल, इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में आज श्याम नगर में अचानक हुए एक धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर को रिफिल किया जा रहा है। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। जालंधर (Jalandhar) के पुलिस थाना-1 के अधीन आते श्याम नगर में अचानक धमाका हो गया। जिस घर से धमाका हुआ है, उसमें एक जख्मी युवक घर से निकलकर भाग रहा था। जबकि दूसरा वहीं जख्मी होकर गिर गया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिलेंडर से गैस निकलाने का काम

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जिस घर में धमाका हुआ, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर से गैस निकलाने का काम किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फिलहाल पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के बयान पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ले में कोई ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद मौके पर उनकी टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है।