Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की बीमार माता जी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की बीमार माता जी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी का हालचाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश आज सुशील रिंकू के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील रिंकू से मिलकर माता जी का हालचाल जाना। पंजाब (Punjab) में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और पुष्पा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर डा. सुनीता रिंकू, दविंदर कलेर, नासिर सलमानी और अमन सलमानी भी मौजूद थे।