Cabinet Minister Mohinder Bhagat[/caption]
Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने वार्ड 44 की गलियों का नव-निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: नगर निगम के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 44 के विभिन्न इलाकों में गलियों के नव-निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया। इस परियोजना के तहत तेज मोहन नगर, संत नगर, उत्तम सिंह नगर, भार्गव नगर तथा बस्ती शेख की गलियों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी।
शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने कहा कि राज्य सरकार शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में वार्ड 44 में गलियों के निर्माण कार्य को शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
[caption id="attachment_86996" align="aligncenter" width="1200"]
Cabinet Minister Mohinder Bhagat[/caption]
Cabinet Minister Mohinder Bhagat[/caption]