Skip to content

Jalandhar: जालंधर नगर निगम में एक ही ब्रांच के 21 मुलाजिमों का एकसाथ तबादला, मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि का बड़ा एक्शन

Jalandhar: जालंधर नगर निगम में एक ही ब्रांच के 21 मुलाजिमों का एकसाथ तबादला, मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि का बड़ा एक्शन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Officers Transfer News: जालंधर नगर निगम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साथ पूरे ब्रांच के अफसरों, सफाई सेवकों और बेलदार का तबादला किसी दूसरे ब्रांच में हुआ है। जालंधर के मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि ने काम में लापरवाही बरतने वाले मुलाजिमों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए तहबाजारी ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट समेत इंस्पैक्टर, क्लर्क, सफाई सेवक और बेलदार कुल 21 मुलाजिमों का तबादला अमला शाखा में कर दिया। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) को पिछले कई दिनों से तहबाजारी ब्रांच की कारगुजारी को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिससे मेयर वनीत धीर ने कमिश्नर को कार्ऱवाई का निर्देश दिया। इस दौरान कमिश्नर संदीष ऋषि ने एक्शन लेते हुए ब्रांच के सभी मुलाजिमों का तबादला अमला शाखा में कर दिया। [caption id="attachment_104677" align="aligncenter" width="1200"] Vaneet Dhir Mayor Jalandhar Vaneet Dhir Mayor Jalandhar[/caption]

इनका हुआ तबादला

  1. सुपरिंटैंडेंट मंदीप सिंह मिट्ठू
  2. इंस्पैक्टर जनकराज बाहरी
  3. इंस्पैक्टर राकेश हंस
  4. इंस्पैक्टर नीरज साही
  5. जूनियर सहायक हितेश नाहर
  6. क्लर्क अंकुश भट्टी
  7. क्लर्क अश्वनी कुमार
  8. क्लर्क कुलभूषण संघी
  9. क्लर्क प्रिंस नाहर
  10. सेवादार नितेश नाहर
  11. सेवादार चंदन गिल
  12. सेवादार भगत
  13. सेवादार कुलदीप
  14. सेवादार तरुण नाहर
  15. सेवादार सावन गिल
  16. सफाई सेवक स्पीटर कुमार
  17. सफाई सेवक नरिंदर कुमार
  18. सफाई सेवक राहुल
  19. सफाई सेवक गुरप्रीत कौर
  20. बेलदार गोपाल किशन
  21. बेलदार बलवंत सिंह

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बुधवार देर रात नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने तबादले का आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी 21 मुलाजिमों को 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक अमला शाखा में रिपोर्ट करेंगे। नहीं तो सभी मुलाजिमों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।