डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर (Jalandhar) आयरन एंड स्टील मर्चेंट एसोसिएशन सदस्यों का शिष्ट मंडल आज टांडा रोड फाटक पर बनने वाले आर.यू.बी. के खिलाफ आम आदमी पार्टी के (उत्तरी हलका) के इंचार्ज दिनेश ढल,को इस आर.यू.बी. का निर्माण ना हो उसके खिलाफ ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर स्थानीय दुकानदार मानव बंसल ने बताया कि इसके निर्माण से यह सैकड़ो वर्ष पुराना टांडा रोड मंदिर मार्ग मार्केट जो लोहा व्यापारियों के कारोबार का क्षेत्र है और पूरे दोआबा के लोगों की पहुंच का एक आसान मार्ग है और वर्तमान में यहां 400 से 500 दुकानदार यहां काम कर रहे हैं, और 1000 से ज्यादा परिवारों का भरण पोषण इसी व्यापार से चलता है।
ये रहे उपस्थित
उन्होंने कहा कि उनका व्यापार पूरी तरह से तबाह हो जाएगा और सैकड़ो परिवारों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी अगर यह आर.यू.बी इस टांडा फाटक पर बना दिया गया। आए हुए सभी गणमान्य लोगों ने कहा कि टांडा फटाक से 200 मीटर की दूरी पर गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज है और 200 मीटर की दूरी पर ही इकहरी पुली और दोमोरिया पुल और रेलवे अंडर ब्रिज है जो कि लोगों के आने-जाने का सुगम मार्ग है। इसकी यहां पर कोई भी जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह सिर्फ सरकार के खजाने पर बोझ डालने वाला काम है। इसका रेलवे के उच्च अधिकारियों को गहन सर्वे करवा कर ही काम शुरू करना चाहिए और आए हुए सभी व्यापारियों को आम आदमी पार्टी उत्तरी हल्का के इंचार्ज दिनेश ढल ने अपनी बात रखते हुए आश्वासन दिया कि वह उनकी बात पार्टी हाई कमान और रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवा कर स्थानीय दुकानदारों को राहत दिलवाएंगे। आज इस बैठक में उपस्थित लोगों में मनीष भंडारी, वरिंदर सिंह मिंटू, मानव बंसल तरुण कुमार विकास कपूर ,अरविंदर सिंह,और अरविंद मेहता, व अन्य दुकानदार उपस्थित थे।









