Skip to content

Haryana News: अंबेडकर-फुले जयंती पर नायब सिंह सैनी का संदेश: “सरकार का लक्ष्य—सबसे गरीब का उत्थान”

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद,  हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों महापुरुष केवल वंचित वर्गों ही नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि इनके विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यवहार और नीतियों में भी अपनाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।