Skip to content

Haryana News: कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

Haryana News: कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राज्य सरकार ने कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिपली से ज्योतिसर तक बड़े प्रोजेक्ट के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यह मास्टर प्लान जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस योजना के लागू होने से कुरुक्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बढ़ेगा और यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से विशेष पहचान बनाएगा।