Cash Stolen from Showroom in Fazilka[/caption]
Punjab News: शोरूम से ₹2.13 लाख की चोरी, महिला कर्मचारी ही निकली मास्टरमाइंड
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, अबोहर।
Punjab News: फाजिल्का जिले के अबोहर में एक शोरूम से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गली नंबर 11-12 स्थित डीके शूज शोरूम में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई।
दुकान मालिक राजेश कुमार, निवासी नई आबादी छोटी पौड़ी, ने पुलिस (
Fazilka Police
) को बताया कि उनकी दुकान में 6-7 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें प्रियंका नाम की युवती पिछले करीब 8 महीनों से कार्यरत थी। 11 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे वह रोज की तरह गल्ले में रखी नकदी को लॉक कर दुकान बंद कर घर चले गए। अगली सुबह जब उन्होंने गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 4 लाख 13 हजार रुपये में से 2 लाख 13 हजार रुपये गायब मिले।
[caption id="attachment_108100" align="aligncenter" width="1200"]
Cash Stolen from Showroom in Fazilka[/caption]
Cash Stolen from Showroom in Fazilka[/caption]