Skip to content

Punjab News: पुलिस क्वार्टर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: पंजाब के Fazilka के अबोहर स्थित सिटी-1 क्षेत्र में पुलिस क्वार्टर (Police Quarter) में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो एक बड़ी राहत की बात रही। [caption id="attachment_108170" align="aligncenter" width="1200"] Fire in Abohar Police Quarters Fire in Abohar Police Quarters[/caption]

क्वार्टर से अचानक धुआं उठता दिखा

जानकारी के अनुसार, फाजिल्का (Fazilka) की यह घटना 19 अप्रैल को उस समय हुई जब बंद पड़े क्वार्टर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। यह क्वार्टर पंजाब पुलिस के कर्मचारी यादविंदर का बताया जा रहा है, जो सिटी-1 में तैनात हैं। आग इतनी तेज थी कि अंदर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और क्वार्टर का दरवाजा खोलकर अंदर फंसे दो कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आसपास के क्वार्टरों तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।