Fire Rages at Plastic Factory in Khanna[/caption]
Punjab News: प्लास्टिक फैक्ट्री में भयंकर आग से दहला इलाका, लोग घरों से निकले बाहर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, खन्ना।
Punjab News: खन्ना के कब्जा फैक्ट्री रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए।
कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
[caption id="attachment_108807" align="aligncenter" width="1200"]
Fire Rages at Plastic Factory in Khanna[/caption]
Fire Rages at Plastic Factory in Khanna[/caption]