Punjab News: देर रात नशे में धुत युवक-युवतियों ने मचाया कहर, खड़ी मर्सिडीज को किया चकनाचूर

लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू निसान सनी कार ने पहले बिजली के ट्रांसफार्मर वाले खंभे को टक्कर मारी और फिर करीब 100 मीटर आगे जाकर दो अन्य खंभों से जा टकराई।

Daily Samvad
4 Min Read
Ludhiana Mercedes car Crash
Highlights
  • लुधियाना में देर रात हंगामा
  • नशे में युवक-युवतियों ने कार से मचाई उत्पात
  • टक्कर मारकर मौके से फरार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल टाउन के प्रीतम नगर में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू निसान सनी कार ने पहले बिजली के ट्रांसफार्मर वाले खंभे को टक्कर मारी और फिर करीब 100 मीटर आगे जाकर दो अन्य खंभों से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि खंभे टेढ़े हो गए और इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो चुका था। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसा नशे या लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। पहली टक्कर के बाद चालक ने कार रोकने की बजाय उसकी गति और बढ़ा दी, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

Ludhiana Mercedes car Crash
Ludhiana Mercedes car Crash

हादसे में महंगी मर्सिडीज चपेट में

लुधियाना (Ludhiana) में हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक महंगी मर्सिडीज कार भी इसकी चपेट में आ गई। कार के मालिक अर्शदीप ने बताया कि वे घर के अंदर थे, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर आए तो देखा कि एक कार बिजली के खंभों में फंसी हुई थी और उनकी मर्सिडीज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार में दो युवतियां और एक युवक सवार थे, जिनमें से एक युवती गाड़ी चला रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में खंभे से टकराती है और टक्कर के तुरंत बाद चिंगारियां निकलती हैं।

ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान हुआ

वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद तीनों सवार तुरंत कार से बाहर निकलते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खंभों और ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है और जल्द सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान कार से दो मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद हुआ है, जो जांच में अहम सुराग साबित हो सकते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *