Punjab News: शहर के मशहूर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

सोमवार सुबह जब वार्ड का गेट खोला गया तो देखा गया कि ड्रिप नीचे गिरी हुई थी और सुखविंदर सिंह के हाथों से खून बह रहा था। इसके बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए।

Daily Samvad
3 Min Read
Ludhiana Hospital Death Probe
Highlights
  • गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप
  • अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरु नानक चैरिटेबल अस्पताल में इलाज के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया और माहौल तनावपूर्ण बन गया।

मृतक की पहचान पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) निवासी सुखविंदर सिंह (47) के रूप में हुई है, जो अपने पीछे पत्नी रजनी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि सुखविंदर सिंह को शुक्रवार को पीलिया (जॉन्डिस) और इंफेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया।

Ludhiana Hospital Death Probe
Ludhiana Hospital Death Probe

मरीज के हाथ-पैर बांधे

मृतक की पत्नी रजनी ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अस्पताल स्टाफ ने उनके पति के हाथ-पैर बांध दिए थे और उनकी हालत पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्टाफ से कहा था कि वे स्वयं मरीज के पास रुक जाएंगे, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि रात के समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने गंभीर लापरवाही बरती और किसी डॉक्टर ने समय पर राउंड नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह जब वार्ड का गेट खोला गया तो देखा गया कि ड्रिप नीचे गिरी हुई थी और सुखविंदर सिंह के हाथों से खून बह रहा था। इसके बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए।

Ludhiana Hospital Death Probe
Ludhiana Hospital Death Probe

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया। जब मीडिया ने प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो प्रबंधन ने फोन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि इस विषय में अस्पताल आकर ही बात की जाएगी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मॉडल टाउन थाना एसएचओ जसरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *