Punjab Weather Update: पंजाब के इन जिलों में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आठ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 14 जिलों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • गरज-बिजली और ओलावृष्टि का खतरा
  • तेज हवाओं के साथ बारिश संभव
  • 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले दो दिनों से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज गरज, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 22 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आठ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 14 जिलों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

आंधी और बिजली गिरने की आशंका

वहीं 14 अन्य जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4, 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 5, 6 और 9 अप्रैल को एक या दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *