Accident News: पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा में पंजाब (Punjab) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Tractor Trolley Accident
Highlights
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी
  • श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए आए थे
  • ब्रेक फेल, चालक नियंत्रण खोया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कांगड़ा। Accident News: पंजाब (Punjab) के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है खबर है कि पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा में पंजाब (Punjab) से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं छोटे बच्चे समेत 32 श्रद्धालु इस हादसे में घायल हो गए है।

Punjab Tractor Trolley Accident
Punjab Tractor Trolley Accident

घायल अस्पताल में भर्ती

घायलों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला से श्रद्धालुओं का एक समूह ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर देवी दर्शन के लिए हिमाचल आया हुआ था। श्रद्धालुओं ने पहले चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और इसके बाद ज्वालामुखी मंदिर के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं जैसे ही ट्रैक्टर ढलियारा के खतरनाक ‘खूनी मोड़’ के पास पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रैक्टर-ट्राली सीधी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *