Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में गरज, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
मौसम विभाग (
IMD
) ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह मौसम पंजाब के 22 जिलों को प्रभावित करेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर- इन 12 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।