डेली संवाद ,चंडीगढ़।
Holiday News: आज से अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और इस महीने कई छुट्टियां आ रही हैं। जिसके चलते एक बार फिर स्कूली बच्चों की मौज लगने वाली है।
बता दे कि अप्रैल के महीने में कई छुट्टियां आने वाली है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। महीने की पहली छुट्टी 3 अप्रैल यानि शुक्रवार को है। गुड फ्राइडे को देखते हुए छुट्टी (
Holiday
) घोषित की गई है।
8 अप्रैल, बुधवार को श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती है, 14 अप्रैल, मंगलवार को बैसाखी है और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती है, और 19 अप्रैल, रविवार को भगवान परशुराम की जयंती है। इन सभी अवसरों पर राज्य में अवकाश घोषित किया गया है।