Sex Racket Busted: पंजाब में होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, मालिक समेत 8 गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, बठिंडा।
Sex Racket Busted: पंजाब के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से मालिक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीले कैप्सूल और अन्य सामान बरामद किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) के थाना कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में संलिप्त आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 4,680 प्रतिबंधित कैप्सूल भी बरामद किए हैं।