Skip to content

Haryana News: फरीदाबाद में विकास की नई राह, मुख्यमंत्री ने कई बड़े प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

Haryana News: फरीदाबाद में विकास की नई राह, मुख्यमंत्री ने कई बड़े प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित फरीदाबाद रैली में कई अहम घोषणाएं कीं। ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क बनाया जाएगा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, और सेक्टर-8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोला जाएगा। साथ ही, सेक्टर-12 स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को अपग्रेड कर संचालित किया जाएगा। फरीदाबाद ( Faridabad ) के 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 सार्वजनिक पार्कों में प्रथम चरण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। HSIIDC द्वारा IMT सेक्टर-66 को वाणिज्यिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त रु5 करोड़ की धनराशि आवंटित करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। यह पहल फरीदाबाद के नागरिकों के जीवन स्तर और शहर की आधुनिक संरचना को और मजबूत करेगी।