Haryana News: हरियाणा में भवन नक्शा पास करने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने प्रदेश में बनने वाली घरेलू और वाणिज्यिक इमारतों के लिए नगर निकाय विभाग से नक्शा पास करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय सीमा तय करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए। उनका कहना है कि इससे भवन निर्माण के लिए आवेदन करने वाले लोगों की सुविधा बढ़ेगी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।