UP News: मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, वाराणसी।
UP News: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ व ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलकर आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।
मुख्यमंत्री (
Yogi Adityanath
) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शनिवार सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा निवेदित की। यहां से निकलते समय सीएम योगी ने आसपास के दुकानदारों व बच्चों से बातचीत की। सभी ने प्रणाम कर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए।