Skip to content

Land Fraud CLU Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर अजय सहगल को किया गिरफ्तार, कई रडार पर

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Land Fraud CLU Case: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन को ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) जालंधर ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने के मामले में इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल (Ajay Sehgal) को गिरफ्तार किया है।

नकली कंसेंट लेटर तैयार किए

जांच में सामने आया कि अजय सहगल (Ajay Sehgal) ने 15 किसानों की 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े नकली कंसेंट लेटर तैयार कर, उनकी सहमति के बिना दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर CLU हासिल किया। इस आधार पर ‘संटेक सिटी’ नामक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ED जांच में यह भी पता चला कि इसके अलावा उसने ‘ला कैनेला’ मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल और ‘डिस्ट्रिक्ट-7’ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसे प्रोजेक्ट भी CLU के आधार पर बनाए। इन प्रोजेक्ट्स की यूनिट्स की बिक्री RERA से मंजूरी मिलने से पहले ही शुरू कर दी गई थी। [caption id="attachment_111667" align="aligncenter" width="1200"] अजय सहगल की फाइल फोटो अजय सहगल की फाइल फोटो[/caption] ED ने यह भी पाया कि EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के प्लॉट अब तक GMADA को ट्रांसफर नहीं किए गए। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि डेवलपर को बचाने के लिए पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट की धारा 85 के तहत कार्रवाई की गई।

8 ठिकानों पर छापेमारी

7 मई को ED ने अजय सहगल और ABS Township से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक परिसर से 21 लाख रुपए नकद बालकनी से फेंक दिए गए, जिन्हें बाद में बरामद किया गया। जांच अब GMADA और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग तक पहुँच गई है। ED का दावा है कि कई अधिकारियों ने अवैध लाभ लेकर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी और डेवलपर्स को फायदा पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक ED जल्द और गिरफ्तारी भी कर सकती है।