Skip to content

Punjab News: पंजाब के वरिष्ठ नेता भाजपा छोड़ AAP में हुए शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) की राजनीति से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में वरिष्ठ नेता भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का में वरिष्ठ राजनेता अनिल कुमार सेठी (नीलू) आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। बता दे कि अनिल कुमार सेठी भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं और फाजिल्का नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें पार्टी में शामिल कराने के बाद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर पोस्ट साझा की है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा उन्होंने लिखा कि 'फाजिल्का के वरिष्ठ राजनेता अनिल कुमार सेठी (नीलू) जी ने आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आज पार्टी में शामिल हो गए। वरिष्ठ भाजपा नेता और पंजाब राज्य कार्यकारिणी के सदस्य रहे तथा फाजिल्का नगर परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके सेठी जी का हमारे साथ जुड़ना यह दर्शाता है कि लोग अब पारंपरिक दलों को छोड़कर विकास की राजनीति में शामिल हो रहे हैं।" इसके आगे उन्होंने लिखा कि 'हम आम आदमी पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और उन्हें आश्वस्त करते हैं कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। हम सब मिलकर पंजाब की प्रगति के लिए काम करेंगे।"