Skip to content

Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी आदेश जारी किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने कहा कि "सीएम विंडो मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" उनका कहना है कि शिकायतों के त्वरित निवारण से जनता का प्रशासन में विश्वास बढ़ेगा और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता भी सुधरेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सरकार ने इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग तंत्र भी सुदृढ़ किया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से कहा है कि वे शिकायतों के निपटान की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसी भी मामले में देरी न हो और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।