Skip to content

Haryana News: सीएम ने किसानों को 409.4 करोड़ रुपये का मुआवजा और लाभ राशि की वितरित

Haryana News: सीएम ने किसानों को 409.4 करोड़ रुपये का मुआवजा और लाभ राशि की वितरित
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने आज खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के तहत 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जिससे 1,50,583 किसानों को लाभ मिला। इस कदम से किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी और उन्हें मौसम या अन्य आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई मिलेगी। इसके अलावा, भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के उत्पादक 5,296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नई डिजिटल पहल की भी शुरुआत की। अब चालू रबी सीजन में MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजे जाएंगे। इससे किसानों को J-Form प्राप्त करने के लिए आढ़तियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।