Haryana News: सीएम नायब सैनी ने नवांशहर में सतगुरु ब्रह्मानंद जी के 24वें निर्वाण दिवस में की शिरकत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवांशहर में आयोजित सतगुरु श्री ब्रह्मानंद जी महाराज भूरीवाले के 24वें निर्वाण दिवस समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी के जीवन और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा, अध्यात्म के प्रचार और समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को वह सभी सुविधाएं और अवसर प्रदान करना है जिनके वे हकदार हैं। मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों से अपील की कि वे महाराज जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के उत्थान में योगदान दें।