Skip to content

Diesel-Petrol Limit: पेट्रोल-डीजल पर लगी लिमिट, बाइक-स्कूटी में रु500 और कार में रु1500 से ज्यादा नहीं मिलेगा तेल

Petrol Diesel Price
Petrol Diesel Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Diesel-Petrol Limit: देश में पेट्रोल-डीजल (Diesel-Petrol) को लेकर इस समय भारी संकट है। बीते दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल आया था जिससे लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा था। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि चंडीगढ़ ( Chandigarh ) में अब वाहनों में पेट्रोल और डीजल (Diesel-Petrol) भरवाने की सीमित राशि तय कर दी गई है। शहर के पेट्रोल पंपों पर अब टू-व्हीलर में अधिकतम 500 रुपए और फोर-व्हीलर में 1500 रुपए तक का ही ईंधन दिया जाएगा।

शहर में 47 पेट्रोल पंप

शहर में करीब 47 पेट्रोल पंप हैं, लेकिन फिलहाल इस संबंध में पोस्टर केवल सेक्टर-17 स्थित एचजी पेट्रो केयर पर ही लगाए गए हैं। पंप के कर्मचारी उजगार सिंह ने बताया कि पिछली सप्लाई कम होने के कारण ग्राहकों को बराबर ईंधन उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नए नियम के अनुसार, पेट्रोल पंप पर इसका पालन शुरू कर दिया गया है और सुबह से ही ग्राहकों को तय सीमा के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।