Punjab News: पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल, 13 जून को 4 नगर कौंसिलों में होगी वोटिंग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, पंजाब।
Punjab News: स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट, 1911 की धारा 13-ए के अंतर्गत जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शन्स (एस-2)/एमईबी/2026/78 दिनांक 21.05.2026 के अनुसार राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां तथा नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव के लिए आम चुनाव करवाने की तिथियों की घोषणा कर दी है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30.05.2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में दाखिल किए जाने शुरू होंगे और अंतिम तिथि 03.06.2026 (बुधवार) दोपहर 03:00 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।