Haryana News: हरियाणा सरकार करेगी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की डिजिटल निगरानी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (
Haryana
) सरकार ने अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पारंपरिक एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) प्रणाली को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा।
सरकार ने इसके लिए संशोधित एसीआर फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विस्तार से बताया गया कि नई प्रणाली के लागू होने के बाद, कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया जाएगा, जिससे रिपोर्टिंग प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक होगी। यह कदम सरकारी कामकाज में आधुनिक तकनीक को अपनाने और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।