डेली संवाद, चंडीगढ़।
Haryana HPS Officers Teransfers Posting News: सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 9 जिलों में DSP और ACP इधर-उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
हरियाणा
(Haryana)
सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की तरफ से अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए। राहुल देव को स्टेट विजिलेंस (SV) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में DSP लगाया गया है। इसी तरह, चरखी दादरी की DSP निधि नैन को सोनीपत में ACP की जिम्मेदारी दी गई है।
[caption id="attachment_109546" align="aligncenter" width="1200"]
Nayab Singh Saini[/caption]
इन अफसरों का तबादला
HPS कप्तान सिंह पहले अंबाला शहर में आर्म्ड पुलिस की फर्स्ट बटालियन में DSP के पद पर थे। अब उन्हें चरखी दादरी DSP लगाया गया है। इनसे पहले यह जिम्मेदारी निधि नैन संभाल रही थीं।
HPS नरेश कुमार पहले मधुबन में आर्म्ड पुलिस में DSP के पद पर थे। अब उन्हें सोनीपत में ACP लगाया गया है। पहले ये जिम्मेदारी राहुल देव संभाल रहे थे।
HPS कैलाश चंद पहले पंचकूला में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम में DSP के पद पर थे। अब उन्हें ओल्ड फरीदाबाद में ACP लगाया गया। पहले ये जिम्मेदारी संजीव कुमार देख रहे थे।
HPS संजीव कुमार पहले सिरसा के DSP थे। अब उन्हें रेवाड़ी DSP लगाया गया है।
HPS दिनेश कुमार पहले झज्जर में ACP के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बहादुरगढ़ में ACP लगाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी अखिल कुमार देख रहे थे।