Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के नामी ए.पी.जे. स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए बी.एम.सी. चौक स्थित स्कूल को मिली है, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं ।