डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के वार्ड नंबर 20 के पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम को बचाने में जुटी रामामंडी पुलिस (Ramamandi Police) के खिलाफ आज नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया। पार्षद राजू के बेटे शुभम ने नगर निगम के कच्चे मुलाजिम रोहित को अपने दफ्तर में बुलाकर जमकर पीटा और जातिसूचक गालियां दी। जिसके बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया। सीवरमैन यूनियन के प्रधान बाबा ने जहां सोमवार तक अल्टीमेटम दिया है, वहीं कच्चे मुलाजिमों ने आज पुलिस थाने में जमकर नारेबाजी की।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के कच्चे मुलाजिम रोहित का आरोप है कि पार्षद मनमोहन सिंह राजू के बेटे शुभम की गुंडागर्दी से लोग परेशान हैं। रोहित ने आरोप लगाया कि शुभम ने उसे फोन कर अपने भारत नगर मार्केट स्थित दफ्तर बुलाया। दफ्तर में शुभम ने उसे पीटा और कपड़े फाड़ दिए। रोहित का आरोप है कि शुभम ने जातिसूचक गालियां निकाली। इसकी जानकारी यूनियन को दी गई।
[caption id="attachment_109177" align="aligncenter" width="1200"]
Protest[/caption]
कच्चे मुलाजिम भड़क गए
सीवरमैन यूनियन के वीरवार को पार्षद मनमोहन सिंह राजू के दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका था। आज पीड़ित रोहित और अन्य मुलाजिम रामामंडी पुलिस थाने पहुंचे और एफआईआऱ की स्टेट्स मांगी तो एसएचओ ने कहा कि आज बाहर हूं, शनिवार को आकर एफआईआर करूंगा। जिस पर नगर निगम के कच्चे मुलाजिम भड़क गए और जमकर नारेबाजी की।
पीड़ित रोहित ने बताया कि पार्षद के बेटे शुभम उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। लगातार परेशान करता आ रहा है। रोहित ने कहा कि डर है कि शुभम उसे जान से न मार दे। रोहित ने कहा कि अगर शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसे पकड़ती नहीं है तो वह कुछ भी कर सकता है।
[caption id="attachment_109176" align="aligncenter" width="1200"]
Manmohan Singh Raju and Son Shubham[/caption]
रोड करेंगे जाम
रोहित ने कहा कि जिस तरह से अमृतसर में एक अफसर ने अपनी जिंदगी एक नेता के दबाव में आकर खत्म कर ली, ठीक उसी तरह से शुभम उसे डरा धमका रहा है। अगर एफआईआर कर शुभम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है। वहीं निगम मुलाजिमों ने कहा कि अगर 24 घंटे में एफआईआर दर्ज कर शुभम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भगवान वाल्मीकि चौक में धरना लगाकर रोड जाम किया जाएगा।
उधर, वार्ड-20 से पार्षद चुनाव लड़ चुके और कांग्रेस के जिला उप प्रधान दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि नगर निगम के मुलाजिम बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं। पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उसके बेटे शुभम की गुंडागर्दी इलाके में बढ़ गई है। आए दिन किसी न किसी को मारना पीटना और धमकाना इनका काम हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
वहीं, पार्षद मनमोहन सिंह राजू और उनके बेटे जसमीत सिंह उर्फ शुभम ने सोशल मीडिया में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि रोहित द्वारा लगाया आरोप झूठा है। पिता-पुत्र का दावा है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें रोहित दफ्तर में आता है और फिर चला जाता है।