Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में लाखों रुपए से बनी नई सड़क चंद दिनों में टूटी, ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत

Jalandhar News: जालंधर में लाखों रुपए से बनी नई सड़क चंद दिनों में टूटी, ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में अभी कुछ महीनों पहले ही बनी सड़क टूटने का मामला विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच गया है। इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के सिटी के वार्ड नंबर 85 में लाखों रुपए की लागत से अभी कुछ महीने पहले ही बनी कंक्रीट रोड टूट गई है। इसी के चलते पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ इलाके के लोगों ने विजिलेंस को शिकायत दी है।

सड़कों की हालत बेहद खराब

कंपलेंट में लिखा गया है कि हाल ही में 50 लाख रुपए की लागत से बनी वीनस वैली, बाबा मोहन दास एक्सटेंशन और सलेमपुर मुसलमाना रोड जैसी सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़कें कुछ ही महीनों में टूट गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विजिलेंस में दी गई शिकायत में निवासियों ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन अफसरों की विशेष टीम बनाई जाए। साथ ही, निर्माण एजेंसी और नगर निगम के वे अधिकारी जो इस परियोजना के कार्यों की देखरेख कर रहे थे, उन्हें जांच में शामिल किया जाना चाहिए। पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने बताया कि कंपलेंट में यह भी मांग की गई है कि सत्तापक्ष की स्थानीय नेतृत्व टीम को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि मामला पूरी पारदर्शिता के साथ जांचा जा सके।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इस दौरान इलाके के प्रमुख निवासी जैसे अनिल बजाज और आरके सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने सख्ती से कहा कि जनता की मेहनत की कमाई से बने इस तरह के महंगे सड़क प्रोजेक्ट का दुरुपयोग या लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।