डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को अचानक गुरुग्राम पहुंचे। दोनों नेता सीधे भोंडसी जेल गए, जहां उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी GST घोटाले के मामले में बंद पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों नेताओं ने करीब 20 मिनट तक अलग कमरे में अरोड़ा से बातचीत की।
पंजाब
(Punjab)
के पूर्व मंत्री और लुधियाना (Ludhiana) के कारोबारी संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 9 मई को कथित 100 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी GST घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद ED ने पहले उन्हें 7 दिन की रिमांड पर लिया और बाद में दो दिन की अतिरिक्त रिमांड भी मिली। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
[caption id="attachment_103642" align="aligncenter" width="1200"]
Arvind Kejriwal[/caption]
AAP का समर्थन
संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार उनके समर्थन में नजर आई। पार्टी नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए कर रही है। ऐसे में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का जेल जाकर मुलाकात करना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।
संजीव अरोड़ा पंजाब की राजनीति और कारोबारी जगत में एक बड़ा नाम माने जाते हैं। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया था और धीरे-धीरे वह पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए। संगठन और व्यापारिक वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
[caption id="attachment_109558" align="aligncenter" width="800"]
SANJEEV ARORA[/caption]
बड़ा राजनीतिक संदेश
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है। निकाय चुनावों और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले आम आदमी पार्टी यह दिखाना चाहती है कि वह अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं विपक्ष इस पूरे मामले को लेकर लगातार सरकार और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है।