Skip to content

Punjab News: BJP समर्थक युवक की संदिग्ध मौत, चुनाव प्रचार के बाद मिला शव

Punjab News: BJP समर्थक युवक की संदिग्ध मौत, चुनाव प्रचार के बाद मिला शव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Punjab News: मोगा में नगर निकाय चुनाव प्रचार से लौट रहे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव महिमे आना निवासी 35 वर्षीय अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। अमनदीप 21 मई की शाम चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में लापता हो गए। रविवार को उनका शव कोटकपूरा रेलवे फ्लाईओवर के पास एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक अमनदीप सिंह अपने दोस्त कृष्ण सैनी के चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुटे हुए थे। कृष्ण सैनी वार्ड नंबर-15 से बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के तौर पर काउंसलर का चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार खत्म होने के बाद अमनदीप रात करीब साढ़े सात बजे गांव के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ

रविवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि फ्लाईओवर के पास एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में की। अमनदीप दो बेटियों के पिता थे। परिवार का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले की जांच कर रहे डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। शव मिलने के बाद अब मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ दी गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। [caption id="attachment_49703" align="aligncenter" width="800"] died died[/caption]

कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

इधर, निकाय चुनाव से पहले पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में तनाव और विवाद की घटनाएं सामने आई हैं। जगराओं में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। वार्ड नंबर-13 में मोरी गेट के पास दोनों दलों के रोड शो आमने-सामने आ गए, जिसके बाद अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। इस झड़प में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस उम्मीदवार अनीता रानी और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सुनैना मल्होत्रा चुनाव मैदान में हैं। दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाल रहे थे। इसी दौरान किसी ने ईंट फेंकी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

राजनीतिक माहौल गरमा गया

वहीं मोहाली में वार्ड नंबर-10 से शराब बरामद होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जा रही थी। दावा किया गया कि शराब एक ऐसी कार से मिली, जिस पर पंजाब पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था और अंदर सब-इंस्पेक्टर की वर्दी भी पड़ी थी। मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।