Skip to content

Punjab News: पंजाब में चुनाव का ऐलान, इस दिन होंगी वोटिंग

Punjab News: पंजाब में चुनाव का ऐलान, इस दिन होंगी वोटिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब ( Punjab ) में नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तिथियों की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 26 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी।

नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू

वहीं नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उस दिन चुनाव निशान दिए जाएंगे। इसके साथ ही आज से आचार सहिंता लागू हो गई है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा बता दे कि आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे।