Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: भीषण गर्मी के बीच आज पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। कई जगहों पर आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले तीन दिनों तक बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब (Punjab) में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 तारीख को कुछ स्थानों पर 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हवा की गति 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। [caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"] Weather Update Weather Update[/caption]

गरज के साथ बारिश

इसके बाद 30 तारीख को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 29 मई को पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।