Skip to content

Punjab News: पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ नोटिस, जाने क्या है पूरा मामला

Amarinder Singh Raja Warring
Amarinder Singh Raja Warring
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजा वड़िंग को नोटिस जारी किया गया है जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ( Amrinder Singh Raja Warring ) को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी कथित रूप से चुनावी गतिविधियां जारी रखने के आरोप में जारी हुआ है।

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

आरोप लगाए गए हैं कि कल होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बाद भी राजा वड़िंग द्वारा चुनावी गतिविधियां जारी रखी गई। रिटर्निंग अधिकारी तथा एसडीएम कार्यालय गिद्दड़बाहा ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए यह नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रशासन का आरोप है कि चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी राजा वड़िंग क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहे। बता दे कि चुनाव प्रचार शाम पांच बजे बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर राजनीतिक गतिविधियां जारी रहने की शिकायत मिली।