Skip to content

Sex Racket Busted: पंजाब में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में चल देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा ( Bathinda ) में पुलिस ने घर में लड़कियों से देह व्यापार करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक साथी अभी फरार है।

गरीब लड़कियों को फंसाया

बताया जा रहा है कि आरोपित गरीब और जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस काम में धकेलते थे। आरोपित हरजिंदर सिंह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था। [caption id="attachment_101023" align="aligncenter" width="1200"] Sex Racket Busted Sex Racket Busted[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित हरजिंदर सिंह, निवासी गुरूसर जग्गा गरीब परिवारों की लड़कियों को झांसे में लेकर अपनी कोठी में बुलाता और उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा करवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित हरजिंदर सिंह के अलावा राजवीर सिंह निवासी गांव लखदीरवाला, जिला मानसा, अमरजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो, बसीर खान निवासी गांव जग्गा राम तीर्थ और सतवीर सिंह निवासी गांव पक्का शहीदां वाला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सीपा निवासी गांव झज्जल फरार है।