Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: पंचकूला में आयोजित विश्व मधुमक्खी दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत कुल 1.02 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (
Nayab Singh Saini
) ने किसानों से खेती के साथ मधुमक्खी पालन अपनाने का आह्वान किया और बताया कि कुरुक्षेत्र के रामनगर में इजरायली तकनीक आधारित एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र और शहद व्यापार केंद्र स्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सैनी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है और इसे मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना तथा भावांतर भरपाई योजना में भी शामिल किया गया है।