Haryana News: भिवानी के धिराणा गांव में बनेगा नया उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मंजूरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भिवानी जिले के गांव धिराणा में एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centre) खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना के निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगभग 55.49 लाख रुपये की लागत आएगी। इस नए स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे इलाज में होने वाली देरी और परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है।