Skip to content

Punjab News: आप मंत्री संजीव अरोड़ा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत यचिका

Sanjeev Arora
Sanjeev Arora
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: जेल में बंद पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोर्ट ने संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को गुरुग्राम कोर्ट ने बड़ा झटका लगा है। दरअसल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं अब संजीव अरोड़ा 26 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। यहां हम आपको बता दे कि संजीव अरोड़ा को 9 मई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। 8 जून को जमानत पर पर सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। आज कोर्ट ने अपना फैसला दिया।