Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के दूसरे चरण का किया शुभारंभ, किसानों को मिली बड़ी राहत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस चरण में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ऑटो इंतकाल प्रणाली की भी शुरुआत की, जिसके लागू होने से प्रदेश के लाखों किसानों और भूमि स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत अब रजिस्ट्री के बाद अलग से इंतकाल के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।