Haryana News: पेयजल समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, सीएम नायब सैनी ने शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: प्रदेश में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रणाली के तहत किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें पाई जाती हैं, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।